[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जहानाबाद दुष्कर्म के मामले में आरोपित को जेल

दुष्कर्म के मामले में आरोपित को जेल

0
दुष्कर्म के मामले में आरोपित को जेल

हुलासगंज. थाना क्षेत्र के सूरजपुर पंचायत के महादलित टोला में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पीड़िता के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही युवक पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी दर्ज होते ही हुलासगंज पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गयी और मंगलवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपित अंजन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गैस बिल्डिंग दुकान से बाइक की चोरी

कुर्था. स्थानीय थाना क्षेत्र के बेनीपुर रोड स्थित गैस बिल्डिंग दुकान में रखे अपाची बाइक की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैस बिल्डिंग दुकानदार संजय कुमार थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी सोहन चौधरी से बाइक अपाची मांग कर लाया था जो अपने दुकान में रखे हुए थे. वहीं अज्ञात चोरों ने बाइक सोमवार की चोरी कर ली. इस संबंध में निजामपुर गांव निवासी गाड़ी मालिक सोहन चौधरी पिता रामेश्वर चौधरी ने बताया कि मेरा अपाची बाइक जिसको सोमवार क रात कुर्था-बेनीपुर रोड स्थित गैस बिल्डिंग दुकान से चोरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel