[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar बिहार में जेईई एडवांस की परीक्षा कल, सेंटर पर पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

बिहार में जेईई एडवांस की परीक्षा कल, सेंटर पर पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

0
बिहार में जेईई एडवांस की परीक्षा कल, सेंटर पर पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Jee Advanced 2023: आइआइटी गुवाहाटी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेइइ) एडवांस्ड 2023 का आयोजन चार जून को होगा. यह परीक्षा 221 परीक्षा शहरों में दो शिफ्ट में ऑनलाइन आयोजित की जायेगी. पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक की होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक की होगी. छात्रों को जेइइ एडवांस सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध आइडी प्रूफ लेकर आने को कहा गया है.

कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन

एडमिट कार्ड में इस वर्ष अलग-अलग रिपोर्टिंग टाइम नहीं दिया गया. सभी स्टूडेंट्स को पेपर-1 के लिए सुबह सात बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने को कहा गया है. पेपर-2 के लिए दोपहर 2 बजे लॉग-इन कर सकेंगे. परीक्षा हॉल में परीक्षार्थियों को पारदर्शी बोतल में पीने का पानी व पेन, पेंसिल लाने की अनुमति दी गयी है. परीक्षा हॉल में घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रोफोन समेत अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की अनुमति बिल्कुल नहीं है. पकड़े जाने पर उम्मीदवारी रद्द कर कार्रवाई की जायेगी. सभी परीक्षार्थियों को कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. 50 एमएल की हैंड सैनिटाइजर की पारदर्शी बोतल ला सकते हैं.

जूतों के स्थान पर चप्पल और सैंडल का करना होगा प्रयोग

परीक्षार्थियों को अंगूठी, रिंग, ब्रेसलेट, इयररिंग्स, नोज पिन, ताबीज, झुमके, चेन, हार, लटकन, बैज, ब्रोच, बड़े बटन वाले कपड़े जैसी कोई चीज परीक्षा केंद्र पर पहन कर नहीं आना है. जूतों के स्थान पर चप्पल और सैंडल पहन कर आने होगा. सिंपल घड़ी पहनने की अनुमति दी गयी है. इस वर्ष दो पेज का एडमिट कार्ड दिया गया. पहले पेज में स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड और दिशा निर्देश दिये गये हैं. साथ दिये गये डिक्लेरेशन पर स्टूडेंट्स को स्वयं व अपने अभिभावक के हस्ताक्षर करवाने होंगे. इस डिक्लेरेशन फॉर्म व प्रवेशपत्र को जेइइ एडवांस्ड पेपर 2 चालू होने के बाद परीक्षक को जमा कराना होगा.

स्टूडेंट्स के लिए मास्क पहनना जरूरी

स्टूडेंट्स के प्रवेशपत्रों पर दिये गये बारकोड को बारकोड रीडर के माध्यम से पढ़कर परीक्षा केंद्रों के एंट्री प्वाइंट पर ही उन्हें परीक्षा देने के लिए लैब आवंटित किया जायेगा. रफ वर्क करने के लिए प्रत्येक पेपर में स्क्रैंबल पैड दिये जायेंगे. इन्हें परीक्षा के बाद स्टूडेंट साथ ले जा सकता है. पेन या पेंसिल खुद लाना होगा. मास्क पहनकर आना होगा. इसके लिए बिहार में पटना सहित नौ शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये जायेंगे. पटना के साथ-साथ आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, रोहतास जिलों में सेंटर बनाये गये हैं.

Also Read: Bihar Breaking News Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक कम्पार्टमेंटल का रिजल्ट आज होगा जारी
18 जून को जारी होगा रिजल्ट

चार जून को एडवांस्ड होगा. इसके बाद नौ जून को कैंडिडेट की रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध करवा दी जायेगी. प्रोविजनल आंसर-की का ऑनलाइन डिस्प्ले 11 जून को किया जायेगा. 11 से 12 जून को प्रोविजनल आंसर-की पर कैंडिडेट अपनी आपत्तियां जता सकेंगे. फाइनल आंसर-की और रिजल्ट 18 जून को जारी की जायेगी. आइआइटी व एनआइटी में एडमिशन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हो जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel