[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस से गिरकर युवक घायल, रेफर

पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस से गिरकर युवक घायल, रेफर

0
पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस से गिरकर युवक घायल, रेफर

झाझा. पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस से झाझा-नरगंजों के बीच सतीघाट के समीप पोल संख्या 364 /22 के पास गिरने से एक युवक के बुरी तरह से घायल हो गया. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने राजकीय रेल पुलिस व लोकल थाने को दी. दोनों पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व घायल को उठाकर रेफरल अस्पताल लाया. घायल की पहचान वैशाली जिला अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह के पुत्र सोनी सिंह के रूप में हुई है. घायल युवक ने बताया कि वह जनशताब्दी एक्सप्रेस से हावड़ा जा रहा था. किसी तरह गेट के पास आया और गिर गया. राजकीय रेल थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद हमने लोकल पुलिस को भी सूचना दी. लोकल थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी कुंज बिहार जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व युवक को उठाकर रेफरल अस्पताल लाया, जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ नवाब ने प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के दोनों पैर व सिर में गंभीर चोट लगी है. बताया कि घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel