ट्रेन की चपेट में आने से लखीसराय के युवक की मौत

जमुई अपने ससुराल आया था लखीसराय निवासी युवक

By Prabhat Khabar News Desk | March 30, 2024 8:02 PM

बरहट. बीते शुक्रवार देर शाम किउल-झाझा मुख्य रेल लाइन पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना मलयपुर पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही मलयपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र के महसोनिया गांव निवासी 42 वर्षीय जितेंद्र महतो पिता पैरो महतो के रूप में की गयी. उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि मलयपुर थाना क्षेत्र के तीन पुलिया के समीप अप लाइन रेल लाइन पर ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी है. छानबीन में पता चला है कि जितेंद्र महतो अपने ससुराल जमुई जिला के अमरथ गांव आया हुआ था. घटना को लेकर उसके परिजनों को सूचना दी गयी है. शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जायेगा.