[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई आज एक्सरे मशीन सेवा रहेगी बंद

आज एक्सरे मशीन सेवा रहेगी बंद

0
आज एक्सरे मशीन सेवा रहेगी बंद

झाझा. रेफरल अस्पताल में मंगलवार को एक्सरे मशीन पूरी तरह से बंद रहेगी. तकनीकी खराबी हो जाने के कारण इसे ठीक करने को लेकर पटना भेजा जा रहा है. जानकारी देते स्वास्थ्य प्रबंधक नवनीत कुमार ने बताया कि एक्सरे सिस्टम में लंबे समय से तकनीकी समस्या आ रही थी. खासकर दो साल से कम उम्र के बच्चों का ठीक ढंग से एक्सरे नहीं हो पा रहा था. इस कारण मरीज व उसके अभिभावकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. इस समस्या के समाधान और सिस्टम को हाईटेक बनाने के लिए इसे पटना भेज कर अपडेट किया जा रहा है. इस कारण मशीन संचालक को भी पटना भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक्सरे सेवा पूरी तरह से बंद रहेगी. यदि इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा किसी मरीज की एक्सरे पर्ची काटी जाती है तो उसका एक्सरे बुधवार को किया जायेगा. रेफरल अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि समुचित सेवा के लिए सभी कार्य बुधवार से सामान्य तौर पर चलती रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel