[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई Same-Sex Love Affair: सात साल के समलैंगिक प्रेम संबंध में घर से भागने की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा

Same-Sex Love Affair: सात साल के समलैंगिक प्रेम संबंध में घर से भागने की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा

0
Same-Sex Love Affair: सात साल के समलैंगिक प्रेम संबंध में घर से भागने की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा

Same-Sex Love Affair: जिले में समलैंगिक प्रेम संबंध का एक मामला सामने आया है. पुलिस ने एक साथ घर से भागने की कोशिश कर रही दो महिलाओं को पकड़ कर उन्हें उसके परिजनों के हवाले कर दिया है. जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड क्षेत्र के लखापुर गांव की रहने वाली महिला का प्रेम संबंध छपरा जिले के बभनगामा गांव की रहने वाली महिला के साथ चल रहा था. दोनों पिछले सात साल से एक दूसरे के साथ फोन पर बातचीत कर रहे थे और एक-दूसरे से प्रेम करते थे. इसके बाद उन्होंने घर से भाग निकलने का प्लान बनाया. लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है.

Same-Sex Love Affair: तकरीबन सात वर्ष पहले का है मामला

जानकारी के अनुसार अब से करीब 7 वर्ष पहले लखापुर गांव के रहने वाली युवती ने किसी को फोन लगाया था, लेकिन वह फोन गलती से किसी दूसरी युवती को लग गया और इसी के बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई. बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम संबंध बना और दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने का फैसला कर लिया. बताते चलें कि वर्तमान में दोनों ही शादीशुदा हैं. एक की शादी पटना जिले के युवक के साथ हुई है, जबकि दूसरी की शादी लखीसराय में हुई है तथा वह दो बच्चों की मां है. 2023 में दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी रचा ली थी, लेकिन जब इस बात की जानकारी उनके परिवार वालों को हुई तब उन्होंने दोनों को अलग-अलग कर दिया, पर दोनों को एक दूसरे से दूर रहना गवारा नहीं था.

Same-Sex Love Affair: घर से भागने की थी योजना

इसे लेकर उन्होंने घर से भाग निकलने की योजना बनायी. हालांकि जिस दौरान दोनों एक साथ भागने वाली थी, तभी परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी और पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. हालांकि बाद में समझा बुझा कर दोनों को घर भेज दिया गया है. महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि दोनों के परिवार वाले इन्हें थाना में लेकर आये थे. हालांकि मामले में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. दोनों को परिवार वालों के साथ समझा कर भेज दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel