चलती ट्रेन पर सवार होने के दौरान महिला गिरी, घायल
प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन में सवार होने के दौरान एक महिला का पैर फिसल गया. इस कारण वह गिरकर घायल हो गई.
By PANKAJ KUMAR SINGH |
February 10, 2026 9:45 PM
झाझा . प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन में सवार होने के दौरान एक महिला का पैर फिसल गया. इस कारण वह गिरकर घायल हो गई. स्थानीय आरपीएफ व राजकीय रेल पुलिस ने उठाकर उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. घायल महिला की पहचान बटिया थाना क्षेत्र के हतियापत्थर गांव निवासी मुकेश यादव की 45 वर्षीय पत्नी फूलमनी देवी के रूप में हुई है. उपस्थित चिकित्सक ने घायल महिला का बेहतर प्राथमिक उपचार किया. लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. ड्यूटी में तैनात रेल पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना परिजन को दी गई है. चिकित्सक ने बताया कि घायल महिला अचेत है. कुछ भी बोलने में समर्थ नहीं है. हालांकि खतरे से बाहर है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
