महिला ने मारपीट व अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप, शिकायत
प्रखंड क्षेत्र की एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए झाझा थाने में आवेदन दिया है
By PANKAJ KUMAR SINGH |
March 7, 2026 9:39 PM
झाझा.
प्रखंड क्षेत्र की एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए झाझा थाने में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि वह अपनी मां के साथ घर में बैठकर बातचीत कर रही थी. इसी दौरान गांव के संजय यादव समेत कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए. इस दौरान उसे उठाकर पटक दिया व जबरदस्ती करने का प्रयास भी किया. असफल होने पर बाल पकड़कर घसीटते हुए मारपीट की, जिससे वह घायल हो गयी. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि जाते-जाते आरोपित उसके गले से सोने का ताबीज छीनकर ले गये और अंजाम भुगतने की धमकी दी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. आवश्यक कार्रवाई की जाएगी....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
