[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई तीसरी बेटी के जनने पर पत्नी की हत्या कर पति ने थाने में किया सरेंडर

तीसरी बेटी के जनने पर पत्नी की हत्या कर पति ने थाने में किया सरेंडर

0
तीसरी बेटी के जनने पर पत्नी की हत्या कर पति ने थाने में किया सरेंडर

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के अमरथ नया मोहल्ला में रविवार सुबह एक महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी. हत्या का कारण जानकर लोग सहम गये. बताया जाता है कि पत्नी के लगातार तीन पुत्री के जनने पर सनकी पति ने उसकी हत्या कर दी और स्वयं थाने में सरेंडर कर दिया. मृतका की पहचान अमरथ नया मोहल्ला के मो इरफान अंसारी की पत्नी तराना खातून के रूप में की गयी है. सूचना मिलते ही एसडीपीओ सतीश सुमन, सदर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके पर हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य संग्रह कर जांच में जुटी है. प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है. हालांकि मृतका के पिता अनवर अंसारी ने ताराना की हत्या का आरोप पति समेत ससुराल वालों पर लगाया है. पुलिस मृतका के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है ताकि हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जा सके. आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

बेटी के जन्म होने पर ताराना को प्रताड़ित करते थे ससुरालवाले : अनवर

मृतका तराना खातून के पिता अनवर अंसारी ने बताया कि वर्ष 2018 में अपनी बेटी की शादी मो इरफान अंसारी से की थी. शादी के बाद तराना मेरी बेटी ने पहली बेटी को जन्म दिया. पुन: दूसरी बार भी उसे बेटी ही हुई. इसे लेकर पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे थे और उसके साथ मारपीट करते थे. परिजनों के अनुसार, करीब छह महीने पहले भी तराना के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी थी, इसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. उस समय मामला कोर्ट तक पहुंचा था, जहां समझौता हुआ और दोबारा प्रताड़ित नहीं करने का आश्वासन दिया गया था. इसके बाद पुन: तीसरी बार उसे बेटी हुई, इससे आक्रोशित ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी. मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या पति, भैंसुर मो शमशेर अंसारी, उसकी पत्नी व अन्य ससुराल वालों ने मिलकर की है. घटना के बाद मायके पक्ष के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि एक महिला का शव बरामद हुआ है. प्रथम दृष्टया तेजधार हथियार से हत्या करने की बात प्रतीत हो रही है. एफएसएल टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है. सभी बिंदुओं पर गहन जांच चल रही है. आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel