[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई दो मासूम बेटियों के साथ पत्नी रहस्यमय ढंग से लापता, नकदी व जेवर ले जाने का आरोप

दो मासूम बेटियों के साथ पत्नी रहस्यमय ढंग से लापता, नकदी व जेवर ले जाने का आरोप

0
दो मासूम बेटियों के साथ पत्नी रहस्यमय ढंग से लापता, नकदी व जेवर ले जाने का आरोप

1.80 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर साथ ले जाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

गिद्धौर.

गिद्धौर थाना क्षेत्र के मौरा गांव निवासी राजेश मोदी ने गिद्धौर पुलिस को आवेदन देकर अपनी पत्नी रिंकू कुमारी के दो बेटियों के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने की शिकायत की है. उन्होंने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

अब तक तीनों का नहीं चल सका है कोई पता

शिकायतकर्ता राजेश मोदी ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी रिंकू कुमारी घर से 1.80 लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवर लेकर चली गई हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे उनकी पत्नी अपनी छह वर्षीय पुत्री आकांक्षा कुमारी और तीन वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी के साथ घर से निकल गई, जिसके बाद से तीनों का कोई पता नहीं चल सका है.

दो वर्षों से सामान्य नहीं थे पति-पत्नी के संबंध

राजेश मोदी के अनुसार, पिछले दो वर्षों से पति-पत्नी के संबंध सामान्य नहीं थे. इसी कारण रिंकू कुमारी खैरा थाना क्षेत्र के गंगटी विशनपुर स्थित अपने मायके में रह रही थीं. उन्होंने बताया कि 29 मई को ससुराल पक्ष के लोग उन्हें समझा-बुझाकर वापस मौरा गांव लेकर आए थे. इसके अगले ही दिन वह दोनों बेटियों के साथ घर से चली गईं. आरोप है कि जाते समय वह घर के जेवरात के अलावा दुकान में महाजन को देने के लिए रखे गए 1.80 लाख रुपये नकद भी साथ ले गईं. घटना से आहत राजेश मोदी ने पुलिस से पत्नी और दोनों बेटियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. वहीं, गिद्धौर पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel