[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई पति की हत्या मामले में फरार पत्नी गिरफ्तार

पति की हत्या मामले में फरार पत्नी गिरफ्तार

0
पति की हत्या मामले में फरार पत्नी गिरफ्तार

सिकंदरा. नीतीश दास हत्याकांड में लछुआड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी रेखा देवी को गिरफ्तार कर लिया है. वह घटना के बाद से फरार चल रही थी. इस संबंध में लछुआड़ थानाध्यक्ष उपेंद्र पाठक ने बताया कि हत्या बीते 16 अगस्त 2024 को लखीसराय जिला अंतर्गत रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के औरे गांधी टोला निवासी नीतीश दास की लछुआड़ स्थित ससुराल में हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक के पिता विनोद दास के आवेदन पर लछुआड़ थाना में मामला दर्ज किया गया था. आवेदन में उन्होंने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर पुत्र को जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया था, जिसमें मृतक की पत्नी रेखा देवी, सास-ससुर समेत अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को फरार चल रही रेखा देवी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel