[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई मंगलुरु व बरौनी जंक्शन के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

मंगलुरु व बरौनी जंक्शन के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

0
मंगलुरु व बरौनी जंक्शन के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

झाझा. रेलवे बोर्ड ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निबटने के लिए मंगलुरु व बरौनी जंक्शन के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी दीप्तिमय दत्त ने बताया कि 06093 मंगलुरु सेंट्रल-बरौनी जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल 05 मई और 30 जून के बीच प्रत्येक रविवार को (09 ट्रिप) चलेगी. ट्रेन अपराह्न 02:15 बजे मंगलुरु सेंट्रल से रवाना होगी और यात्रा के तीसरे दिन रात्रि के 10:30 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या 06094 बरौनी जंक्शन- मंगलुरु सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल आगामी 08 मई से 03 जुलाई के बीच प्रत्येक बुधवार को (09 ट्रिप) बरौनी जंक्शन से रात्रि के11:45 बजे रवाना होगी और यात्रा के चौथे दिन 12:30 बजे मंगलुरु सेंट्रल पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि उक्त स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में बराकर, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के डिब्बे होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel