[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जल संरक्षण, सौर ऊर्जा के मॉडल ने किया आकर्षित

जल संरक्षण, सौर ऊर्जा के मॉडल ने किया आकर्षित

0
जल संरक्षण, सौर ऊर्जा के मॉडल ने किया आकर्षित

अलीगंज. प्रखंड के नमन विद्या पब्लिक स्कूल, अलीगंज में शनिवार को विद्यालय परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर वेद प्रकाश ने किया. विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार परिचय दिया. जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा तथा तकनीकी विकास से जुड़े मॉडलों ने उपस्थित लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया.

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने वाटर अलार्म, जियोमैट्रिक पार्क, भूकंप मापक यंत्र, वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर सप्लायर सहित विज्ञान, भूगोल, अंग्रेजी एवं गणित से संबंधित विभिन्न स्टॉल लगाकर अपने-अपने मॉडल का प्रदर्शन किया. सभी मॉडलों को देखने के लिए शिक्षक एवं अभिभावक भी काफी उत्साहित नजर आए.

बच्चों के प्रयास की हुई सराहना

प्रदर्शनी का जायजा लेते हुए शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों के प्रयास की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया. मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर वेद प्रकाश ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना और उनमें विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है, ताकि आगे चलकर वे बड़े स्तर की प्रतियोगितात्मक प्रदर्शनियों में भाग ले सकें. इसके साथ ही बच्चों में रचनात्मकता, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देना भी लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को जीवन में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें अपने कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं. बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय डायरेक्टर वेद प्रकाश, प्रिंसिपल अर्चना कुमारी तथा विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया.

मौके पर थे मौजूद

कार्यक्रम में प्रिंसिपल अर्चना कुमारी, वाइस प्रिंसिपल अर्चना मुर्मू, डायरेक्टर वेद प्रकाश, शिक्षक पवन कुमार, मुकेश कुमार, अमन कुमार, तुषार चक्रवर्ती, रंजय कुमार, नेहा कुमारी के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel