[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई हमलोग जंगल के बीच रहते हैं नेताजी, अब तक नहीं बनी सड़क और न पहुंची बिजली

हमलोग जंगल के बीच रहते हैं नेताजी, अब तक नहीं बनी सड़क और न पहुंची बिजली

0
हमलोग जंगल के बीच रहते हैं नेताजी, अब तक नहीं बनी सड़क और न पहुंची बिजली

चकाई . प्रखंड क्षेत्र की ठाढ़ी पंचायत अंतर्गत लकड़ा गांव के ग्रामीण आज तक बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं. गांव की इस गंभीर समस्या की सूचना मिलने पर भाजपा नेता मनोज पोद्दार मंगलवार को लकड़ा गांव पहुंचे और जनजातीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने बताया कि वे जंगल के बीच रहते हैं, जहां से बटिया बाजार की दूरी करीब नौ किलोमीटर है. प्रखंड मुख्यालय चकाई लगभग 23 किलोमीटर दूर स्थित है. आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि आज तक गांव को न तो पक्की सड़क नसीब हुई है और न ही बिजली की सुविधा मिली. ग्रामीण किशोर मरांडी, माइकल हंसदा, बड़की हेंब्रम सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव वालों ने आपस में चंदा और श्रमदान कर पहाड़ काटकर लगभग दो किलोमीटर कच्ची सड़क का निर्माण किया है, इसके बावजूद आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. वहीं संतोष हेंब्रम ने कहा कि बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है और वे रात के समय पढ़ाई नहीं कर पाते हैं. ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद भाजपा नेता मनोज पोद्दार ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को संबंधित विभाग के समक्ष रखकर जल्द से जल्द गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कराने और सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का हर संभव प्रयास करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel