सतर्कता, ईमानदारी और पारदर्शिता की दिलाई गई शपथ, एसपी ने कर्मियों को किया प्रेरित

Vigilance Awareness Week : बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का लिया संकल्प

By Pintu Pranav | July 3, 2026 3:50 PM

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट

Vigilance Awareness Week : जमुई में बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सतर्कता, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई तथा जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया.

एसपी ने दिलाई ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ

समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और जवाबदेह कार्यशैली का संकल्प लिया. सभी ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने की शपथ ली.

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन पर दिया जोर

Vigilance Awareness Week : शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त एवं जवाबदेह प्रशासन की स्थापना में प्रत्येक पुलिसकर्मी की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा कि जनसेवा की भावना, नैतिक मूल्यों और पारदर्शी कार्यशैली से ही आम लोगों का विश्वास मजबूत किया जा सकता है.

2 से 8 जुलाई तक चल रहा है जागरूकता सप्ताह

राज्य सरकार के निर्देशानुसार 2 जुलाई 2026 को बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस मनाया गया है. इसके साथ ही 2 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक पूरे राज्य में बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित किया जा रहा है. इसी क्रम में जमुई पुलिस द्वारा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया गया.

ALSO READ : हाईकोर्ट के आदेश पर कर्मशाला का आधा हिस्सा हटाया गया, ग्रामीणों ने मतदान केंद्र बनाए रखने की मांग की