[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई उसना चावल से लदा वाहन जब्त, छानबीन में जुटे पदाधिकारी

उसना चावल से लदा वाहन जब्त, छानबीन में जुटे पदाधिकारी

0
उसना चावल से लदा वाहन जब्त, छानबीन में जुटे पदाधिकारी

बरहट. मलयपुर पुलिस ने बुधवार सुबह कालाबाजारी को ले जा रहे 610 बोरा चावल से भरे एक ट्रक को जब्त किया है. एसआई महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग पर स्थित पतौना चौक के समीप पर हमलोग गश्ती में थे. इस दौरान कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक ट्रक को खड़ी दिखाई पड़ा. वाहन को लेकर छानबीन किये तो किसी ने ट्रक के बारे में कुछ भी नहीं बताया. शंका के आधार पर ट्रक के ऊपरी हिस्से से त्रिपाल हटाकर तलाशी लेने पर उसमें उसना चावल लदा पाया गया. छानबीन के क्रम में गाड़ी के अगला हिस्सा में लगे नेम प्लेट पर दो अलग-अलग नंबर अंकित पाया गया. उन्होंने बताया कि इसकी सूचना थानाध्यक्ष विकास कुमार को दिया. उनके निर्देशानुसार उक्त गाड़ी को जब्त कर थाना ले आया गया. इसके बाद इसकी सूचना प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दी गयी. सूचना पाकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी थाना पहुंचे और जब्त चावल की जांच पड़ताल कर रहे हैं.

कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि उसना चावल से लदा एक ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है. ट्रक पर दो ट्रक नंबर अंकित है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

कहते हैं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी

इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि कुमारी ने बताया कि जब्त चावल का सैंपल लेकर वरीय पदाधिकारी को जांच के लिये भेजा गया है. इसे लेकर जो उचित होगा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel