[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई मवेशी लदा वाहन जब्त, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

मवेशी लदा वाहन जब्त, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

0
मवेशी लदा वाहन जब्त, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

झाझा. झाझा-जमुई मुख्य मार्ग के दादपुर मोड़ के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी को ले जाये जा रहे मवेशी लदे वाहन को जब्त कर लिया. इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि तस्कर मवेशी को रोहतास से लादकर पश्चिम बंगाल ले जा रहा है. तभी पुलिस पदाधिकारी नंदन कुमार व अन्य के साथ उक्त मोड़ पर गया और जांच अभियान चलाने लगा. इस दौरान जमुई की तरफ से आ रहे एक मिनी ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 23 डी 1975 को रुकवाया. जब तलाशी ली गयी तो उसमें से 15 भैंस और 9 भैंस का बच्चा बरामद हुआ. जब मवेशी के बारे में पूछताछ की गयी व कागजात की मांग की गयी तो वे लोग कोई भी कागजात नहीं दिखा पाये. इस पर वाहन को जब्त कर लिया गया. वाहन में मौजूद तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जिसमें चालक रोहतास जिला अंतर्गत दावत थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अरशद अंसारी, सहचालक रोहतास जिला अंतर्गत दावत थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी साहिल अहमद जबकि पशु तस्कर की पहचान बिक्रमगंज निवासी रमाकांत यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने उनलोगों के पास से 22100 रुपये नकद के अलावा तीन मोबाइल भी जब्त किया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel