[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई Road Accident: अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा चालक को कुचला, सदर अस्पताल में भर्ती

Road Accident: अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा चालक को कुचला, सदर अस्पताल में भर्ती

0
Road Accident: अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा चालक को कुचला, सदर अस्पताल में भर्ती
सदर अस्पताल में इलाजरत ई-रिक्शा चालक

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट: जमुई-गिधौर मुख्य मार्ग पर चौरा चौक के समीप शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. एक अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

सवारी उतारने के दौरान हुआ हादसा

घायल की पहचान चौरा गांव निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद निशार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, निशार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता है. शुक्रवार सुबह वह अपने ई-रिक्शा से चौरा चौक पर सवारी उतार रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

चालक फरार, पुलिस ने ट्रक किया जब्त

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है. वर्तमान में घायल चालक का इलाज सदर अस्पताल में जारी है, जहां उसकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं.

Previous article सरकार की नल-जल योजना दम तोड़ती नजर आ रही, आयरनयुक्त पानी पीने को विवश लोग
Next article BANKA : रसोई गैस नहीं मिलने पर एजेंसी के निकट उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रख किया सड़क जाम
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel