सड़क दुघर्टना में मामा-भांजी हुई घायल
जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के चिनवेरिया गांव के समीप शनिवार को ट्रक की ठोकर से बाइक सवार मामा-भांजी घायल हो गयी.
By PANKAJ KUMAR SINGH |
February 28, 2026 6:18 PM
जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के चिनवेरिया गांव के समीप शनिवार को ट्रक की ठोकर से बाइक सवार मामा-भांजी घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घायल बिजुआही गांव निवासी ओंकार वर्णवाल और उसकी भांजी अंशु कुमारी है. घायल ओंकार वर्णवाल ने बताया कि मैं बाइक पर सवार होकर भांजी को करनपुर गांव पहुंचाने जा रहा था. इसी दौरान जैसे ही मैं चिनवेरिया गांव के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से बाइक में टक्कर मारते हुए फरार हो गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टर ने दोनों घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
