शराब पीने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

मोहनपुर थाने की पुलिस ने दो शराबियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर उसे न्यायिक में भेज दिया

By DHIRAJ KUMAR | June 4, 2026 5:51 PM

लक्ष्मीपुर. मोहनपुर थाने की पुलिस ने दो शराबियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर उसे न्यायिक में भेज दिया. एक को थाना क्षेत्र अंतर्गत मगही गांव से व दूसरे को मोहनपुर ढाबा के पास से गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया दो स्थानों से अलग सूचना मिली कि शराब पीकर एक व्यक्ति शराब पीकर हो हल्ला कर रहा है. सूचना सत्यापन के लिए पुलिस बतलाए ठिकाने पर पहुंची तो सही में शराब पीकर हो हल्ला कर रहा था. जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम बिंदेश्वरी यादव पिता चेतन यादव साकिन मगही, थाना मोहनपुर बतलाया दूसरे ने अपना नाम राजेश यादव पिता चेतन यादव ग्राम रतनपुर थाना गिद्धौर बताया. जब दोनों की जांच ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच की गयी तो शराब पीने की पुष्टि हुई. बिहार में शराब पीना बेचना बनाना कानूनन अपराध है. इसलिए सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज किया गया.