[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सिकंदरा बाजार से दो चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

सिकंदरा बाजार से दो चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

0
सिकंदरा बाजार से दो चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

सिकंदरा. पुलिस ने चोरी के आरोप में दो चोर को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है. यह कार्रवाई गुरुवार को सिकंदरा बाजार क्षेत्र में की गयी. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 मार्च 2026 को सिकंदरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिकंदरा बाजार क्षेत्र से दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी के सामान के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिकंदरा निवासी विनोद ठठेरा उर्फ कारू के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया. इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुमन कुमार पिता अंजनी भगत व रिक्की कुमार पिता प्रदीप साव दोनों निवासी पुरानी बाजार, थाना सिकंदरा के रूप में हुई है. इस संबंध में सिकंदरा थाना में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं, इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी के अन्य मामलों के खुलासे के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel