शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर रेलवे कॉलोनी के गायत्री ज्ञान मंदिर मोड़ के समीप से शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया
By PANKAJ KUMAR SINGH |
March 7, 2026 6:45 PM
झाझा. पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर रेलवे कॉलोनी के गायत्री ज्ञान मंदिर मोड़ के समीप से शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. इस दौरान तस्कर की बाइक भी जब्त की गयी. जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आलोक में पुलिस पदाधिकारी को भेज कर छापेमारी की. जिसमें एक बाइक संख्या बीआर018के 2895 के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद की. बाइक पर सवार दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. जिसकी पहचान धोबियाकुरा गांव निवासी विनोद दास व अनिल रविदास के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
