[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई ट्रक खड़ा करने को लेकर दो ढाबा संचालक भिड़े, खूनी संघर्ष में चार घायल

ट्रक खड़ा करने को लेकर दो ढाबा संचालक भिड़े, खूनी संघर्ष में चार घायल

0
ट्रक खड़ा करने को लेकर दो ढाबा संचालक भिड़े, खूनी संघर्ष में चार घायल
घायल

लक्ष्मीपुर (जमुई). प्रखंड के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहबरवा में झाझा-धमना मुख्य मार्ग पर मंगलवार को वर्चस्व की जंग देखने को मिली. ट्रक लगाने के मामूली विवाद ने दो ढाबा संचालकों के बीच हिंसक मोड़ ले लिया. इस मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग लहूलुहान हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ट्रक पार्किंग को लेकर शुरू हुई थी कहासुनी

जानकारी के अनुसार, मोहनपुर थाना से कुछ ही दूरी पर जीनहारा की ओर सड़क के आमने-सामने दो ढाबे स्थित हैं. मंगलवार को ढाबे के सामने ट्रक खड़ा करने की बात को लेकर दोनों संचालकों के बीच बहस शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे. इस झड़प में प्रथम पक्ष के आदित्य विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अपने वाहन से तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया.

दोनों पक्षों के लोग हुए जख्मी

हिंसक झड़प में प्रथम पक्ष से श्रवण विश्वकर्मा और उनके पुत्र आदित्य विश्वकर्मा घायल हुए. वहीं, दूसरे पक्ष से ओंकार यादव और उनका पुत्र निवास यादव भी चोटिल हुए हैं. सभी घायलों का उपचार कराया गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया.

पुलिस की कार्रवाई: चार आरोपी भेजे गए जेल

इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोहनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्रथम पक्ष ने चार नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज कराया है, जिसमें ओंकार यादव, रिंकू यादव, निवास यादव और विकास यादव को आरोपी बनाया गया है. वहीं दूसरे पक्ष ने भी सोनदीपी गांव के दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

मोहनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष से श्रवण विश्वकर्मा और दूसरे पक्ष से ओंकार यादव, रिंकू यादव एवं निवास यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है.

Previous article BANKA : हल्की बारिश में डूब जाती है सड़क
Next article पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री और नेताओं ने जताया शोक 
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel