[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सत्य, प्रेम व व भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान

सत्य, प्रेम व व भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान

0
सत्य, प्रेम व व भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान

अलीगंज . प्रखंड अंतर्गत बालाडीह पुरसंडा पंचायत के ग्राम गहलौर में महर्षि दयानंद सरस्वती की 202वीं जयंती के अवसर पर दो दिवसीय अध्यात्म प्रवचन सह सत्संग समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही. समारोह के मुख्य प्रवक्ता परम पूज्य डा अभय ने संत कबीरदास की अमृतवाणी का विस्तार से व्याख्यान करते हुए सत्य, प्रेम और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप तथा जाति-पांति पूछे न कोई जैसे दोहों के माध्यम से सामाजिक समानता, आपसी एकता और निराकार ईश्वर की उपासना पर बल दिया. उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर मानवता के मूल्यों को अपनाना ही सच्ची भक्ति है. इस दौरान श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सहज और संतोषजनक उत्तर दिया. कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए संत-महात्माओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. आयोजन की सफलता में ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा. दो दिवसीय इस सत्संग से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना और सद्भाव का संदेश प्रसारित हुआ.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel