घर से दो गायों की चोरी, पीड़ित ने दिया आवेदन
चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गांव निवासी दिलीप राय पिता ढालो राय के घर से अज्ञात चोरों ने बीते सोमवार की देर रात को दो गायों की चोरी कर ली.
By PANKAJ KUMAR SINGH |
February 17, 2026 9:18 PM
चंद्रमंडीह. चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गांव निवासी दिलीप राय पिता ढालो राय के घर से अज्ञात चोरों ने बीते सोमवार की देर रात को दो गायों की चोरी कर ली. वहीं घटना के बाद पीड़ित गोपालक ने थाना में आवेदन देकर गाय के बरामदगी की गुहार लगायी है. आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि बीते सोमवार की रात्रि को वे सफेद रंग की अपनी दो गायों को बांधकर सो गए. रात्रि लगभग ढाई बजे जब वे उठे तो देखा कि दोनों गाय गायब है. जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पड़ोसियों को देने के साथ ही डायल 112 नंबर पुलिस टीम को दी. पीड़ित ने बताया कि चोरी की घटना के बाद उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन गायों का कोई सुराग नहीं मिल पाया. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित द्वारा मामले की लिखित सूचना मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
