JAMUI NEWS कुत्तों के हमले से बाइक सवार दो युवक घायल

किऊल नदी के हनुमान घाट के समीप बीते रविवार की देर रात दर्जनों की संख्या में आवारा कुत्तों ने बाइक सवार पर हमला कर दिया.

By AMIT KR SINHA | May 4, 2026 1:15 PM

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट :

किऊल नदी के हनुमान घाट के समीप बीते रविवार की देर रात दर्जनों की संख्या में आवारा कुत्तों ने बाइक सवार पर हमला कर दिया. जिससे दोनों घायल हो गये. घायलों की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के भछियार मोहल्ला निवासी संतोष केशरी तथा मुकेश कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि घायल युवक सिमुलतला स्थित एक होटल में खाना बनाने का कार्य करता है और देर रात बाइक पर सवार होकर भछियार मोहल्ला स्थित अपने घर लौट रहा था. तभी किउल नदी के समीप एक साथ दर्जनों अवारा कुत्तो ने अचानक हमला कर दिया. जिससे दोनों घायल हो गये.