पौधरोपण व स्वच्छता अभियान चला कर से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बाबा गणिनाथ सेवा टीम ने अपने रविवारीय यात्रा के क्रम में रविवार को नप क्षेत्र के खैरमा मुहल्ला स्थित मां काली मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चला कर पौधरोपन किया.

By MANISH KUMAR | June 14, 2026 12:55 PM

जमुई से राहुल सिंह की रिपोर्ट,

बाबा गणिनाथ सेवा टीम ने अपने रविवारीय यात्रा के क्रम में रविवार को नप क्षेत्र के खैरमा मुहल्ला स्थित मां काली मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चला कर पौधरोपन किया. इस दौरान मंदिर परिसर में तुलसी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा पूरे परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया.

पौधरोपण और स्वच्छता स्वस्थ समाज एवं सुरक्षित पर्यावरण के लिए आवश्यक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता ने कहा कि पौधरोपण और स्वच्छता दोनों ही स्वस्थ समाज एवं सुरक्षित पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की. अभियान में विद्या शंकर उपाध्याय, जंग बहादुर सिंह, प्रमोद रावत, सोनू रावत, सिकंदर साह, स्थानीय पंडित जी सहित कई ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. सभी ने मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने संकल्प लिया.