[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई बिहार में ट्रेन हादसा, रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, एसी बोगी में मची चीख-पुकार

बिहार में ट्रेन हादसा, रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, एसी बोगी में मची चीख-पुकार

0
बिहार में ट्रेन हादसा, रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, एसी बोगी में मची चीख-पुकार
अचानक ट्रेन से निकलने लगा धुआं, मची अफरातफरी

Train Accident: बिहार के जमुई में बड़ा ट्रेन हादसा टला है. दरअसल मंगलवार की रात झाझा-डाउन में आने वाली रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस के एसी बोगी बी-4 में अचानक धुआं उठा. जिसके बाद बोगी में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोच के चक्का में लगे ब्रेक बाइंडिंग में किसी तरह आग लग गई थी. जिसकी वजह से यह धुआं उठ रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार, झाझा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे. इसकी वजह से प्लेटफॉर्म पर भी अफरातफरी का माहौल हो गया. इस स्थिति को देखते हुए ट्रेन के लोको पायलट ने उसी वक्त सूझबूझ दिखाई और ट्रेन को बर्निंग ट्रेन बनने से बचा लिया.

Also Read: बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा नहीं होगी रद्द, अध्यक्ष ने बताया कौन दे सकेंगे दोबारा एग्जाम…

ब्रेक बाइंडिंग ठीक कर ट्रेन को किया गया रवाना

बता दें कि ट्रेन के पहिये से उठ रहे धुएं की खबर तुरंत कंट्रोल रूम और स्टेशन प्रबंधन को दी गई. इसके बाद स्टेशन प्रबंधक और रेलवे के अन्य अधिकारी देर न करते हुए मौके पर पहुंचे. हालांकि, इस दौरान ट्रेन कई घंटों तक स्टेशन पर खड़ी रही. इधर सूचना मिलते ही यांत्रिक विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. रेलवे कर्मियों ने चक्के के ब्रेक बाइंडिंग को ठीक किया. उसके बाद वहां मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को रवाना किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article झारखंड के होमगार्ड बहाली में तकनीकी अभ्यर्थियों के लिए 100 अंकों की होगी परीक्षा, 30 अंक लाना जरूरी
Next article पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक, 15 की मौत, तालिबान लेगा बदला
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel