[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति ने एसपी से लगायी सुरक्षा की गुहार

पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति ने एसपी से लगायी सुरक्षा की गुहार

0
पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति ने एसपी से लगायी सुरक्षा की गुहार

– चार साल से अलग रह रही है पत्नी, धमकी देने का भी लगाया आरोप जमुई. जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी दयानंद कुमार ने अपनी पत्नी समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. बीते शनिवार को उन्होंने एसपी को लिखित आवेदन देकर कहा कि उनकी पत्नी, सास और ससुर मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं. आवेदन में दयानंद ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले चार वर्षों से अलग रह रही है, लेकिन बीच-बीच में घर आकर उन्हें लगातार धमकी देती है. उनका कहना है कि पत्नी खुलेआम कहती है कि जब तक वह उन्हें मरवा नहीं देगी, तब तक चैन से नहीं बैठेगी. आरोप लगाया कि मेरी पत्नी संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर विवाद कर रही है और बच्चे को अपने पास रखने की बात कहकर दबाव बनाती है. लगभग दो वर्ष पूर्व मुझे जंगल में दो दिनों तक बांधकर रखा गया था, जिसमें मेरी पत्नी आरती कुमारी की संलिप्तता थी. किसी तरह मैं वहां से जान बचाकर भागने में सफल हुआ. उसने बताया कि 18 दिसंबर 2022 को मेरे घर का वेंटिलेटर तोड़कर मेरी हत्या का प्रयास भी किया गया था, जिसके बाद मैं अपनी जान बचाने के लिए कोलकाता चला गया था. दयानंद ने अपनी पत्नी पर चचेरे भाई के साथ अवैध संबंध होने का आरोप भी लगाया है. जब उन्होंने इस मामले की शिकायत सास-ससुर से की, तो पूरा परिवार मेरे खिलाफ हो गया और तभी से मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं. बताया कि मैं जहां भी काम करने जाता हूं, वहां भी मुझे डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है. करीब 15 दिन पहले कोलकाता में काम करने के दौरान मेरे अपहरण की कोशिश की गयी, जिसकी शिकायत मैंने लालबाजार थाना में दर्ज करायी है. मामले को लेकर एसपी ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel