[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में तीन घायल, दो गिरफ्तार

दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में तीन घायल, दो गिरफ्तार

0
दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में तीन घायल, दो गिरफ्तार

सिकंदरा. लछुआड़ थाना क्षेत्र के सबलबीघा गांव में बुधवार की रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. झड़प में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये. परिजनों ने घायलों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. घटना को लेकर गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. पुलिस गांव में कैंप कर रही है. वहीं घायलों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर लछुआड़ थाना में आवेदन दिया गया है. आवेदन के मुताबिक बुधवार की रात करीब 8.45 बजे लगभग 15 की संख्या में एक पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए आ रहे थे. कुछ लोगों ने जब इसका विरोध किया, तो उनपर डंडे और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में सबलबीघा गांव निवासी सुमन कुमार दूबे, रिपुंजय दूबे व बाबूपुर गांव निवासी रविशंकर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं एसडीपीओ सतीश सुमन ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि सबलबीघा गांव में एक पुराने मामले में पंचायत बुलायी गयी थी. पंचायत खत्म होने के बाद एक पक्ष के द्वारा घर लौटने के क्रम में गाली गलौज किया जा रहा था. इसका विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया.

बोले जमुई एसडीपीओ:

इस मामले में जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही जमुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. इसके साथ ही इस मामले को लेकर लछुआड़ थाने में पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है. इस मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ले रही है. इस घटना में दोषी व्यक्तियों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. फिलहाल गांव में शांति बनाए रखने को लेकर पुलिस कैंप कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel