[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

0
शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन शराबी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गिरफ्तार शराबी

चंद्रमंडीह (जमुई). शराब और शराबियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिचकोड़वा पुलिस ने गुरुवार की रात तीन लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. ये तीनों व्यक्ति सड़क किनारे हंगामा कर रहे थे, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी.

गश्ती के दौरान पुलिस ने दबोचा

मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई रामराज प्रसाद पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती पर थे. इसी दौरान करीब सवा सात बजे बकशीला मोड़ के पास तीन व्यक्ति सड़क किनारे शोर-शराबा करते पाए गए. पुलिस वाहन को देखते ही तीनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया.

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  • अर्जुन यादव: निवासी- रमनीडीह.
  • रामू राय: निवासी- नावाडीह.
  • रवि तुरी: निवासी- नावाडीह.

जांच में हुई शराब सेवन की पुष्टि

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों युवकों के मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी. संदेह होने पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उनकी जांच की गई, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. शनिवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जमुई जेल भेज दिया गया. पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में नशा कर शांति भंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel