चोरी के मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार
राजकीय रेल पुलिस व आरपीएफ की टीम ने चोरी के मोबाइल के साथ तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
By PANKAJ KUMAR SINGH |
April 20, 2026 7:05 PM
झाझा. राजकीय रेल पुलिस व आरपीएफ की टीम ने चोरी के मोबाइल के साथ तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जीआरपी थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या एक व दो पर कुछ संदिग्ध किस्म के लोग नजर आया. जब पुलिस टीम के सहयोग से घेराबंदी कर तलाशी ली गयी, तो भागने का प्रयास किया. जिसे पकड़ लिया गया. उनके पास से दो मोबाइल बरामद हुआ. पूछताछ किए जाने पर उनलोगों ने बरामद मोबाइल को चोरी की बात बताया है. तभी उन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चोर की पहचान लखीसराय जिला अंतर्गत लाखौंचक गांव निवासी लक्ष्मण कुमार, रितेश कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
