[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई झाझा स्टेशन पर आज होगा रेल हादसा मॉक ड्रिल

झाझा स्टेशन पर आज होगा रेल हादसा मॉक ड्रिल

0
झाझा स्टेशन पर आज होगा रेल हादसा मॉक ड्रिल

झाझा . रेलवे में संभावित दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से 13 फरवरी को झाझा रेलवे स्टेशन पर व्यापक स्तर पर मॉक ड्रील का आयोजन किया जायेगा. यह मॉक ड्रील दानापुर मंडल प्रबंधक विनोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित होगी. इसमें एनडीआरएफ, आरपीएफ सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल रहेंगे. मॉक ड्रील की सफलता को लेकर गुरुवार को मेमू कार शेड में दानापुर मंडल के एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) राजीव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एनडीआरएफ, आरपीएफ, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के कर्मी, रेलवे ट्रैफिक विभाग, कैरिज एंड वैगन, आईओडब्ल्यू, पावर हाउस, मेमू कार शेड, रेलवे अस्पताल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. एडीआरएम राजीव कुमार ने कहा कि रेलवे में संभावित त्रुटियों व आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह मॉक ड्रील आयोजित की जा रही है. उन्होंने बताया कि मॉक ड्रील को वास्तविक रेल दुर्घटना की तर्ज पर संचालित किया जाएगा, ताकि आपात स्थिति में अधिकारियों व कर्मचारियों की तत्परता और समन्वय की क्षमता का आकलन किया जा सके. उन्होंने कहा कि रेल हादसे की स्थिति में किस प्रकार सूझबूझ और समन्वय के साथ कार्य करना है, इसका व्यावहारिक अभ्यास कराया जायेगा. बैठक के उपरांत एडीआरएम ने झाझा रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर संभावित स्थलों का जायजा लिया, जहां मॉक ड्रील संपन्न कराई जा सके. मौके पर स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी, यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता, आरपीएफ पोस्ट कमांडर अनिता कुमारी, जीआरपी थानाध्यक्ष बृंद कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel