ग्रामीणों ने टीकाकरण का किया विरोध, पुलिस ने अभिभावकों को समझाया

बालियाडीह पंचायत स्थित उत्क्रमित विद्यालय शिवमंदिर प्रांगण में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर हो रहे टीकाकरण का ग्रामीणों ने विरोध किया.

By PANKAJ KUMAR SINGH | October 10, 2025 9:16 PM

झाझा. बालियाडीह पंचायत स्थित उत्क्रमित विद्यालय शिवमंदिर प्रांगण में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर हो रहे टीकाकरण का ग्रामीणों ने विरोध किया. स्वास्थ्यकर्मियों ने अविलंब इसकी सूचना डायल 112 नंबर पुलिस को दी .पुलिस टीम के साथ स्वास्थ्य प्रबंधक सुभाष चंद्र व अन्य कर्मियों के साथ ग्रामीणों के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ. स्वास्थ्य प्रबंधक में बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर टीकाकरण चल रहा है. इसमें कुछ लोगों ने अफवाह फैला दिया है कि यह टीकाकरण लेने से बच्चेदानी खराब हो जायेगा. बच्चियों को टीका लेने से रोक दिया. कुछ लोगों ने सहयोग करते हुए टीकाकरण में शामिल हुआ. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक -शिक्षकाओं ने भी छात्राओं व अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है