[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने का है लक्ष्य: राजेंद्र सिंह

प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने का है लक्ष्य: राजेंद्र सिंह

0
प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने का है लक्ष्य: राजेंद्र सिंह

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित महावीर वाटिका में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेंद्र सिंह, सह क्षेत्रीय प्रभारी राजू झा, जिला प्रभारी सह विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता, विधायक श्रेयसी सिंह सहित अन्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी एक सितंबर से भाजपा सदस्यता अभियान चलाने जा रही है. इस वर्ष पूरे बिहार में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जबकि पूरे राष्ट्र में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने सदस्यता अभियान की प्रक्रिया, नियम व समय सारणी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति मिस्ड कॉल से सदस्य बन सकते हैं. इस बार क्यूआर कोड व नमो एप को भी सदस्यता अभियान में शामिल किया गया है. फॉर्म भरकर सदस्य बनने का पुराना तरीका भी जारी रहेगा. क्षेत्रीय प्रभारी राजू झा, जिला प्रभारी सह विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी होगा. हर वर्ग और हर धर्म के लोग भाजपा के सदस्य बन सकते हैं. बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अधिक-से-अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयत्न होगा. विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि जमुई जिला सदस्य बनाने की लक्ष्य को हर हाल में हासिल करेगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने के लिये जुट जाने की अपील की. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश भगत, नवल किशोर सिंह, जिला महामंत्री विनय पांडेय, सिकंदर पटेल, नंद किशोर सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान, जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह, दुर्गा केशरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभूराम चंद्रवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel