[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई साराडोनिक्स विद्यालय में विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित मॉडल किया प्रस्तुत

साराडोनिक्स विद्यालय में विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित मॉडल किया प्रस्तुत

0
साराडोनिक्स विद्यालय में विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित मॉडल किया प्रस्तुत

छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन झाझा. साराडोनिक्स विद्यालय परिसर में शनिवार को छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान आधारित साइंस एक्सपो सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्रों ने देश के महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम, डॉ होमी जहांगीर भाभा सहित अन्य वैज्ञानिकों की खोज व अवधारणाओं पर आधारित आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किये. प्रदर्शनी में सोलर सिस्टम, ग्रीनहाउस इफेक्ट, इरिगेशन सिस्टम, अर्थक्वेक अलार्म सिस्टम, टेस्ला कॉइल, पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम, वोल्केनो सहित कई अत्याधुनिक विज्ञान आधारित मॉडलों ने दर्शकों का ध्यान खींचा. एक-से-बढ़कर-एक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने न सिर्फ अपनी वैज्ञानिक समझ और रचनात्मकता का परिचय दिया, बल्कि प्रदर्शनी देखने पहुंचे अभिभावकों को भी प्रभावित किया. विद्यालय के निदेशक ई एम अख्तर ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के साथ-साथ समय-समय पर इस तरह के रचनात्मक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. देश की सांस्कृतिक धरोहर से लेकर नई-नई वैज्ञानिक खोजों पर आधारित गतिविधियां विद्यार्थियों के चतुर्दिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं. इसी कड़ी में यह आयोजन किया गया है, इसमें बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. विद्यालय के प्राचार्य विष्णु शर्मा ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे, जबकि कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया जायेगा. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel