[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई अर्धनिर्मित घर में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

अर्धनिर्मित घर में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

0
अर्धनिर्मित घर में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

शरीर पर मिले जख्म के निशान, एसएफएल टीम व पुलिस जांच में जुटी

सिमुलतला.

थाना क्षेत्र के बाजपेयडीह गांव में शुक्रवार को एक अर्धनिर्मित घर से वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान बांका जिले के आनंदपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत लीलावरण गांव निवासी 65 वर्षीय मन्नू यादव के रूप में हुई है. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.

मृतक के पुत्र प्रकाश यादव ने बताया कि उनके पिता गुरुवार की शाम करीब चार बजे 17 हजार रुपये लेकर बैल खरीदने की बात कहकर घर से निकले थे. जाते समय उन्होंने कहा था कि संभव है रात में घर नहीं लौटें. बाजपेयडीह गांव में उनकी फुआ और चचेरी बहन रहती हैं, जहां मन्नू यादव का अक्सर आना-जाना लगा रहता था. प्रकाश यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी फुआ रेशमी देवी ने सूचना दी कि उनके पिता का शव बिसपत तुरी के नये घर में पड़ा है. सूचना मिलने पर जब वे गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव एक कोने में पड़ा हुआ था और उस पर कपड़ा ढका हुआ था. परिजनों का आरोप है कि शव पर जलने और मारपीट के निशान थे. मृतक के सीने पर जले होने का निशान, चमड़ा उखड़ा हुआ तथा कान के नीचे, माथे और हाथ-पैर पर चोट के निशान दिख रहे थे. परिजनों ने आशंका जतायी कि बिसपत तुरी, उसकी पत्नी और घर के अन्य लोगों ने मिलकर हत्या की है.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिमुलतला थानाध्यक्ष रूबी कुमारी, एसआई पंकज कुमार और एएसआई बिजेंद्र कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. बाद में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार एवं एसएफएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से जांच की.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया है. घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी.

झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मौत के

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel