[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सड़क के दोनों ओर सजती हैं अवैध दुकानें, बीच से कैसे निकलेंगे वाहन

सड़क के दोनों ओर सजती हैं अवैध दुकानें, बीच से कैसे निकलेंगे वाहन

0
सड़क के दोनों ओर सजती हैं अवैध दुकानें, बीच से कैसे निकलेंगे वाहन

सोनो. प्रखंड मुख्यालय सोनो के चौक से बाजार जाने वाली मुख्य सड़क सिकुड़कर आधी से भी कम हो गई है. इस सड़क पर खासकर प्रवेश द्वार से ग्रामीण बैंक से आगे तक के क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है. जाम हटने पर भी वाहन रेंगकर किसी तरह निकल पाते है. स्थिति इतनी परेशानी भरी हो गई है कि लोग इस रास्ते में आना नहीं चाहते है लेकिन कोई अन्य विकल्प नहीं रहने के कारण इस सड़क होकर गुजरने की मजबूरी है. यहां विकराल होती जाम की समस्या के कारण किसी का ट्रेन छूटता है तो किसी की परीक्षा. मरीज को चिकित्सक तक पहुंचने में भी विलंब होता है. अच्छी खासी चौड़ी मुख्य सड़क के दोनों फ्लैंक तो बहुत पहले ही अस्थायी तौर पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है रही सही कसर ऑटो व ई रिक्शा जैसे छोटे वाहन और मोटरसाइकिल पूरी कर रहा है जो सड़क को ही अपना पड़ाव बना लिया है. ठेला पर फल, सब्जी, चाट वगैरह बेचने वाले लोग ठेला को सड़क पर ही खड़ा कर दुकानदारी करते है. बढ़ते वाहनों की संख्या के बीच उपरोक्त कारणों से यहां जाम लगना आम हो गया है. आश्चर्य इस बात का है कि सारी परेशानी जानते हुए और देखते हुए भी प्रशासन सड़क पर बाइक व छोटे वाहनों के पड़ाव और दुकानदारों द्वारा फ्लैंक के अतिक्रमण पर मौन है. लोगों को इस परेशानी से मुक्त करने और यातायात सुचारू रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह उदासीन है. अभी छठ में लोगों की बढ़ती भीड़ और वाहनों के अत्यधिक बोझ से स्थिति और भी विकट हो गई थी. चार पहिया वाहनों को इस सड़क पर गुजरने में बड़ी परेशानी होती है.

सड़क के फ्लैंक व किनारे पर लगती है दुकान, सड़क पर खड़े किए जाते है वाहन

मुख्य सड़क पर प्रायः जाम रहने के दो प्रमुख कारण है. एक तो चौक से बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे फ्लैंक पर ही दुकानें सजती है. सड़क का दोनों किनारा पूरी तरह अतिक्रमित है. दुकानदार अपने सामान को सड़क किनारे फैलाकर रखते है. दर्जनों अस्थाई दुकानें बन गई है जिसमें सब्जी फल व अन्य चीजें बेची जाती है. ठेला पर सब्जी, फल, चाट व अन्य सामग्री बेचने वाले अपने ठेला को सड़क पर लगाकर दुकानदारी करते है. इन दुकानों के कारण सड़क तब एक चौड़ी गली बन जाती है जब सामान की खरीदारी करने आये लोग अपने बाइक सड़क पर खड़े करते हैं. ई रिक्शा व ऑटो जैसे छोटे वाहन भी सड़क पर ही वाहन खड़ा कर यात्रियों को बैठाते हैं. उसके बाद चार पहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है. प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमण करने वाले व सड़क पर वाहन लगाने वालों में भय नहीं है.

वाहन बढ़ गये, नहीं बढ़ा वैकल्पिक रास्ता

बदलते समय में सोनो की इस एकमात्र मुख्य सड़क पर वाहनों का दवाब काफी बढ़ गया है. राहगीरों की संख्या में गुणात्मक वृद्धि हुई है. दूसरी ओर सड़के चौड़ी होने के बजाय अतिक्रमित होकर और भी सिकुड़ गई है. चौक से बाजार व भीतर आने के लिए अन्य कोई विकल्प नहीं बनाया गया है. बायपास की जोरदार मांग के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बायपास बन जाने से बाजार आने वाली मुख्य सड़क पर वाहनों का दवाब कम होगा जिससे राहत मिल सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel