[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई स्थानीय विधायक ने विवाह भवन का किया उद्घाटन

स्थानीय विधायक ने विवाह भवन का किया उद्घाटन

0
स्थानीय विधायक ने विवाह भवन का किया उद्घाटन

लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत हरला पंचायत के गुड़िया गांव में शनिवार को स्थानीय विधायक दामोदर रावत ने विधायक कोष से निर्मित विवाह भवन का उद्घाटन फीता काट कर किया. मौके पर स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया. विधायक दामोदर रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार विकास में विश्वास रखती हैं. हमारी सरकार हर क्षेत्र में विकास के कार्य कर रही हैं. हमारी सरकार जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है. उन्होंने कहा कि हमने लक्ष्मीपुर प्रखंड में कोई भी ऐसा गांव या टोला नहीं है जहां हमने पक्की सड़क को मुख्य सड़क से जोड़ने का काम नहीं किया हूं. उन्होंने कहा कि जल्द ही लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी जांच की सुविधा मुफ्त में मिलने जा रही है. उन्होंने कहा कि एक से डेढ़ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहा है. फिर से नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें ताकि इलाके में छुटे हुए कार्य को आगे बढ़ाया जा सके. मौके पर जदयू नेता शैलेंद्र रावत, जदयू अनुसूचित जाति जन जाति युवा जिला अध्यक्ष ललन दास, प्रखंड जदयू अध्यक्ष करुणा देवी, पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव मंडल, वयोवृद्ध नेता उच्चेश्वर सिंह, मनोज सिंह, विजय सिंह, पुराण सिंह, संजय सिंह भावेश रावत, मनोज मांझी, पैक्स अध्यक्ष श्यामसुंदर दास, दिनेश पांडेय, के अलावे काफी संख्या में एनडीए समर्थित कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel