चित्रगुप्त प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलशयात्रा

नगर परिषद क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

By PANKAJ KUMAR SINGH | February 18, 2026 9:19 PM

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा शास्त्री कॉलोनी से निकलकर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम, कचहरी चौक, शिक्षा भवन, अशोकनगर भवन होते हुए किऊल नदी के हनुमान घाट पहुंचा. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नदी का पवित्र जल कलश में भरकर मंगल गीत गाते हुए पुनः शास्त्री कॉलोनी पहुंचा. कलश यात्रा के दौरान से रहे भक्ति गीतों से पुरा माहौल भक्तिमय हो गया था. कार्यक्रम को लेकर चित्रांश समाज में विशेष उत्साह देखा गया. मौके पर संजीव कुमार सिन्हा, कुमार गौरव, मंतोष कुमार सिन्हा समेत चित्रांश परिवार के सैकड़ों सदस्य, गणमान्य नागरिक और समाजसेवी मौजूद थे.