आज व कल झाझा-आसनसोल पैसेंजर रहेगी रद्द

आसनसोल मंडल अंतर्गत सीतारामपुर-बराचक स्टेशनों के मध्य एनआई (नॉन इंटरलॉकिंग) कार्य किये जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है.

By PANKAJ KUMAR SINGH | January 30, 2026 9:42 PM

झाझा. आसनसोल मंडल अंतर्गत सीतारामपुर-बराचक स्टेशनों के मध्य एनआई (नॉन इंटरलॉकिंग) कार्य किये जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि आगामी 31 जनवरी व 01 फरवरी को बर्द्धमान से खुलने वाली गाड़ी संख्या 63509 बर्द्धमान–झाझा सवारी गाड़ी का आंशिक समापन आसनसोल में किया जायेगा. इस दौरान यह ट्रेन आसनसोल से झाझा के बीच रद्द रहेगी. इस अवधि में झाझा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 63510 झाझा–बर्द्धमान पैसेंजर का आंशिक प्रारंभ आसनसोल से किया जायेगा, अर्थात यह ट्रेन झाझा से आसनसोल के बीच रद्द रहेगी. उन्होंने बताया कि संबंधित स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दे दी गयी है.