[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई 25 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन

25 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन

0
25 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन

झाझा. वनवासी कल्याण आश्रम कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक सोमवार को प्रवीण कुमार सूर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में आगामी 25 फरवरी को होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन पर गहन विचार-विमर्श व तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री सूर्य ने कहा कि आगामी 25 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में कार्यक्रम शुरू होगा. आरएसएस नगर संघचालक नरेशलाल कर्ण ने कहा कि सम्मेलनों में होने वाली चर्चाओं का केंद्र बिंदु सामाजिक सद्भाव, एकता और नेतृत्व द्वारा सुझाए गए पांच परिवर्तनकारी बदलाव होंगे. जिनके बारे में संगठन का मानना है कि ये सामाजिक कमियों को दूर करने और जाति या वर्ग भेद से परे एक साझा हिंदू पहचान को बढ़ावा देने में सहायक होंगे. आयोजन में शिक्षाविद, चिकित्सक, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि कई तरह के लोग शामिल होंगे. मौके पर बरनबाल सेवा समिति अध्यक्ष गोपाल प्रसाद बरनबाल, नगर कार्यवाह योगेंद्र साव, उमेश साव, धीरज कुमार गुप्ता, अभिषेक सिंह, सूरज बरनवाल, बमशंकर बरनवाल, सिंटू साव, परमेश्वर यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel