[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई ग्रामीण चिकित्सक के सूई लगाने के बाद बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

ग्रामीण चिकित्सक के सूई लगाने के बाद बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

0
ग्रामीण चिकित्सक के सूई लगाने के बाद बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

चकाई. चिहरा थाना क्षेत्र के चिहरा गांव में रविवार को ग्रामीण चिकित्सक के इंजेक्शन लगाने के बाद बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी 62 वर्षीय त्रिभुवन दास के रूप में की गयी है. घटना के बाद से आरोपित ग्रामीण चिकित्सक मोबाइल बंद कर फरार बताया जा रहा है. मृतक के भतीजे अशोक दास ने बताया कि उनके चाचा को पिछले दो-तीन दिनों से सर्दी-खांसी की शिकायत थी. रविवार को चिहरा थाना क्षेत्र के बोगी गांव का एक ग्रामीण चिकित्सक घर पहुंचा और पुरुष सदस्यों की गैरमौजूदगी में इलाज शुरू किया. बताया जाता है कि चिकित्सक ने पहले एक टैबलेट दिया और उसके बाद इंजेक्शन लगाया. इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद त्रिभुवन दास की हालत अचानक बिगड़ने लगी. परिजनों ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी स्थिति गंभीर हो गयी और वे बेहोश हो गये. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद ग्रामीण चिकित्सक मौके से फरार हो गया. इधर, घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके दो पुत्र गणेश दास और भूदेव दास सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं. दोनों को घटना की सूचना दे दी गयी है. पत्नी कुसमी देवी और पुत्री गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने जिप सदस्य सलोनी मुर्मू के सहयोग से शव को घर ले जाकर रखा है और दोनों बेटों के आने का इंतजार कर रहे हैं. बताया गया कि बेटों के आने में करीब दो दिन का समय लगेगा. उनके आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई पर निर्णय लिया जायेगा. थानाध्यक्ष रिंकू रजक ने बताया कि अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित सूचना नहीं मिली है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel