[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सभी प्रखंडों के खराब चापाकलों को तत्काल मरम्मत करें : डीएम

सभी प्रखंडों के खराब चापाकलों को तत्काल मरम्मत करें : डीएम

0
सभी प्रखंडों के खराब चापाकलों को तत्काल मरम्मत करें : डीएम

जमुई. गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. सोमवार को जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने समाहरणालय परिसर से चापाकल मरम्मत दल को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया. इन दलों का उद्देश्य जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों की त्वरित मरम्मत कर लोगों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना है. इस मौके पर डीएम ने कहा कि गर्मी के दिनों में जल स्तर गिरने और तकनीकी खराबी के कारण ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी चापाकल लंबे समय तक खराब न रहे. उन्होंने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में खराब चापाकलों की पहचान कर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य सुनिश्चित करें. पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रत्येक प्रखंड में अलग-अलग तकनीकी टीमों का गठन किया गया है. टीम में कनीय अभियंता के साथ कुशल मैकेनिकों को शामिल किया गया है. इसके अलावा जिला मुख्यालय में एक पेयजल नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है. नागरिक 8544428957 नंबर पर संपर्क कर अपने क्षेत्र के खराब चापाकल की सूचना दे सकते हैं, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. इस अभियान की निगरानी सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों को सौंपी गयी है, जो कार्यपालक अभियंता के नेतृत्व में कार्य करेंगे. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा, एसडीओ सौरव कुमार, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता रितेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व तकनीकी कर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel