[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई डिजिटल होगी जनगणना 2027, दो मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण

डिजिटल होगी जनगणना 2027, दो मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण

0
डिजिटल होगी जनगणना 2027, दो मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण

सोनो. जनगणना 2027 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. जनगणना प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है. इसको लेकर जिले में तैयारियां अब अंतिम चरण में है. जिला सांख्यिकी विभाग के अनुसार, पहले चरण में 2 मई से 31 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जिसके लिए जिले में कुल 7675 प्रगणक और पर्यवेक्षक लगाये गये हैं. इनमें नगर क्षेत्रों में 373 और ग्रामीण क्षेत्रों में 7302 कर्मियों की तैनाती की गयी है. प्रगणकों को प्रशिक्षित करने के लिए 13 अप्रैल से 24 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे. नगर क्षेत्र में 8 और ग्रामीण क्षेत्रों में 60 फील्ड ट्रेनर इस प्रशिक्षण को संचालित करेंगे, ताकि डिजिटल उपकरणों और ऐप के उपयोग में कोई परेशानी न हो. 17 अप्रैल से 1 मई तक स्व-गणना पोर्टल खुला रहेगा जहां लोग खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. इसके लिए परिवार के एक सदस्य का मोबाइल नंबर आवश्यक होगा. ऑनलाइन भरी गयी जानकारी के बाद मिलने वाली एसई आईडी को सुरक्षित रखना जरूरी होगा जिसे बाद में प्रगणक को दिखाना होगा. पूरी प्रक्रिया एचएलओ मोबाइल एप के माध्यम से संचालित होगी. जनगणना के दौरान नागरिकों से 33 सरल सवाल पूछे जाएंगे और एक मोबाइल नंबर लिया जायेगा. प्रशासन का मानना है कि डिजिटल जनगणना से आंकड़ों की शुद्धता बढ़ेगी और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर मदद मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel