झाझा से सोनो तक प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया.
By PANKAJ KUMAR SINGH |
March 2, 2026 8:30 PM
जमुई. होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. एसडीओ सौरव कुमार के नेतृत्व में झाझा नगर परिषद क्षेत्र से लेकर सोनो प्रखंड तक व्यापक फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजनों में भरोसा कायम करने का प्रयास किया गया. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर शांति एवं भाईचारा बनाये रखने की अपील की. सदर एसडीओ सौरव कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या सांप्रदायिक भावना से दूर रहें. वहीं एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि होली और रमजान को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
