JAMUI बस व ऑटो के टक्कर में दस घायल, दो रेफर

काई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर चकाई थानाक्षेत्र के गंगारायडीह मोड़ के समीप एक बस एवं ऑटो के टककर में ऑटो पर सवार दस लोगों के घायल होने का समाचार मिला है.

By AMIT KR SINHA | April 30, 2026 2:30 PM

चकाई (जमुई) से जयकुमार शुक्ला की रिपोर्ट JAMUI NEWS :

चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर चकाई थानाक्षेत्र के गंगारायडीह मोड़ के समीप एक बस एवं ऑटो के टककर में ऑटो पर सवार दस लोगों के घायल होने का समाचार मिला है. बताया जाता है कि ऑटो पर सवार सभी लोग झारखंड के परसा टांड से एक शादी में सम्मिलित होकर वापस अपने घर चंद्र मंडीह थाना के बंधा गांव लौट रहे थे इसी बीच गंगारायडीह मोड़ के समीप ऑटो के आगे आगे चल रही बस अचानक रुक गई. इसी बीच पिछे पिछे चल रही ऑटो ने बस के पिछे जोरदार टककर मार दी. टककर के उपरांत ऑटो सड़क किनारे पलट गई और ऑटो में सवार सभी दस लोग घायल हो गए. घायल में सेफुन खातून, इरसाद मियां, जुलेखा बीबी, हसीना बीबी, रइसा बीबी, कमरुन बीबी, मो अबरार, इसका मियां, मजलूम अंसारी एवं रुखसाना है जो सभी बंधा निवासी हैं. वहीं घटना कि सूचना मिलते ही चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के निर्देश पर अवर निरीक्षक संतोष कुमार एवं पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को ईलाज हेतु चकाई रेफरल अस्पताल में एडमिट कराया. जहां प्राथमिक ईलाज के बाद दो गंभीर रूप से घायल मजलूम अंसारी एवं सुलेखा बीबी को देवघर रेफर क़र दिया. घटनास्थल चीहरा थाना में पड़ता है. वहीं चीहरा पुलिस बस एवं ऑटो जब्त क़र घटना की जांच क़र रही है. घटना एक बजे दिन की बताई जाती है.