[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई गिद्धौर में सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक, टीबीटी कार्यक्रम में शिक्षा सुधार का लिया संकल्प

गिद्धौर में सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक, टीबीटी कार्यक्रम में शिक्षा सुधार का लिया संकल्प

0
गिद्धौर में सम्मानित हुए नवाचारी शिक्षक, टीबीटी कार्यक्रम में शिक्षा सुधार का लिया संकल्प
शिक्षिका को सम्मानित करते अतिथि.

गिद्धौर, जमुई से कुमार सौरभ की रिपोर्ट

TBT Innovation : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गिद्धौर में टीबीटी (टीचर बेस्ड ट्रांसफॉर्मेशन) के तहत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान करना, उनके मनोबल को बढ़ाना और विद्यालयों में नवाचार आधारित शिक्षण को प्रोत्साहित करना था. इस अवसर पर शिक्षकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया.

TBT Innovation : उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया. आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं और शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

ये भी पढ़ें : सुलतानगंज में श्रावणी मेला की उलटी गिनती शुरू, जानिए श्रद्धालुओं के लिए क्या-क्या बदलने वाला है

गणेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत

समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ. अतिथियों के स्वागत गीत और दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

Untitled Design 10 6
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिक व शिक्षिकाएं.

कार्यक्रम की सबसे खास प्रस्तुति शिक्षिका अंजु अनिता रानी द्वारा रचित स्वागत गीत और अभियान गीत रही. उन्होंने डायट के प्राचार्य डॉ. नावेद हसन खान के स्वागत में भी विशेष गीत प्रस्तुत किया. इसके अलावा लोकगीत, लोकनृत्य, कव्वाली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया. शिक्षकों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी.

नवाचार आधारित शिक्षा पर विशेष चर्चा

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि टीबीटी का उद्देश्य विद्यालयों में नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना है. प्ले-वे मेथड और अन्य आधुनिक शिक्षण तकनीकों के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और रुचिकर शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है.

ये भी पढ़ें : भागलपुर समेत दक्षिण बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 जुलाई तक आंधी-पानी के आसार

रचनात्मक शिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

Untitled Design 11 7
सम्मान समारोह की तस्वीर.

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह प्रतिभावान और क्रियाशील शिक्षकों का उत्साह बढ़ाते हैं. इससे विद्यालयों में रचनात्मक सोच, नवाचार और बेहतर शिक्षण वातावरण विकसित होता है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलता है.

समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और शिक्षा में गुणवत्ता सुधार तथा नवाचार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

ये भी पढ़ें : जमुई में बोले परिवहन मंत्री-बिहार में 2028 तक 15% वाहन होंगे इलेक्ट्रिक, जनता का भरोसा निभाना मेरी प्राथमिकता

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel