[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई चकाई पहुंचे प्रभारी मंत्री का समर्थकों ने किया स्वागत

चकाई पहुंचे प्रभारी मंत्री का समर्थकों ने किया स्वागत

0
चकाई पहुंचे प्रभारी मंत्री का समर्थकों ने किया स्वागत

चकाई . एकदिवसीय कार्यक्रम के तहत चकाई पहुंचे बिहार सरकार के पीचईडी मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह का चकाई मोड़ स्थित यात्री सेवा केंद्र पर लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष राजीव पासवान एवं हर्ष नारायण सिंह के नेतृत्व में राजग नेताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान प्रभारी मंत्री के समक्ष लोजपा नेता भुवनेश्वर पासवान ने बिजली विभाग की लापरवाही का मुद्दा उठाया और कहा कि चकाई प्रखंड में बिजली विभाग द्वारा कई इलाकों में पोल गाड़ दिया गया लेकिन अब तक तार नहीं खींचा गया है. जिससे कई इलाके के लोग बिजली की सुविधा से वंचित है. मंत्री ने इस पर अविलंब संज्ञान लेने की बात कही. संजय पासवान ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की और मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया. पत्रकारों द्वारा यूजीसी मुद्दे पर जब सवाल किया गया तो मंत्री ने कहा कि वह इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह मामला कोर्ट के अधीन है और कोर्ट ने इस पर फिलहाल स्टे लगा दिया है. इस दौरान मंत्री का स्वागत करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, बबन यादव, कांग्रेस दास, भुवनेश्वर पासवान, अभय पासवान, पंकज चौधरी, मनोरंजन पांडेय, मुन्ना जहांगीर, बाघो पासवान आदि मौजूद थे. इसके पूर्व मंत्री को शाल, पुष्प गुच्छ, एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया. मंत्री के साथ लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, चंदन सिंह, मुन्ना सिंह आदि साथ चल रहे थे. चकाई में समर्थकों से मिलने के बाद मंत्री देवघर के लिए रवाना हो गए. इस दौरान बासुकीटांड, माधोपुर और बिहार झारखंड सीमा पर लोजपा और एनडीए कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel