[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई महिला संवाद कार्यक्रम में गूंज रही सफलता की कहानियां, 13 हजार से अधिक आकांक्षाएं हुईं संकलित

महिला संवाद कार्यक्रम में गूंज रही सफलता की कहानियां, 13 हजार से अधिक आकांक्षाएं हुईं संकलित

0
महिला संवाद कार्यक्रम में गूंज रही सफलता की कहानियां, 13 हजार से अधिक आकांक्षाएं हुईं संकलित

जमुई. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 18 अप्रैल से जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम ने सामाजिक बदलाव की नई तस्वीर पेश की है. इस कार्यक्रम के तहत जिले के 22 गांवों में प्रतिदिन आयोजन हो रहा है, जिसमें महिलाएं सरकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर अपने अनुभव साझा कर रही हैं और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं. अब तक जिले के कुल 627 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है, जिसके माध्यम से 13 हजार से अधिक महिलाओं की आकांक्षाओं को संकलित किया गया है. कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ एलईडी टीवी के माध्यम से प्रेरणादायक फिल्में और सफल दीदियों की कहानियां भी दिखाई जा रही हैं. लीफलेट और मुख्यमंत्री का संदेश पत्र भी वितरित किया जा रहा है. जिले के गिद्धौर प्रखंड के पवन ग्राम संगठन की रीता देवी ने बताया कि एक समय था जब दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल था, लेकिन जीविका से जुड़कर उन्हें सतत जीविकोपार्जन योजना का लाभ मिला और अब वह किराना और शृंगार दुकान से परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं. वहीं सदर प्रखंड की चौडीहा पंचायत की ममता कुमारी ने बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद उन्होंने कृषि उद्यमी के रूप में पहचान बनाई और अब अपने पंचायत में खाद-बीज की दुकान चला रही हैं. एक और प्रेरणादायक कहानी शोभा देवी की है, जो दिव्यांग हैं और उनके पति भी दिव्यांग हैं. जीविका से जुड़कर उन्हें अत्यंत गरीब दीदी के रूप में सतत जीविकोपार्जन योजना का लाभ मिला और अब वह शृंगार दुकान के जरिये अपने जीवन को सुधार चुकी हैं. कार्यक्रम में छात्राओं की भागीदारी भी देखने लायक रही. लक्ष्मीपुर की प्रियंका जो 12वीं कक्षा की छात्रा हैं उसने बताया कि उन्हें पोशाक, छात्रवृत्ति और मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत 10वीं पास करने पर 10 हजार रुपये की सहायता मिली. बजरंग बली समूह से जुड़ी राधा देवी ने ग्राम संगठन की बैठक के लिए जीविका भवन की आवश्यकता जतायी. महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना है, जो राज्यभर में एक सामाजिक परिवर्तन का आधार बन रहा है. जिले में यह पहल नारी सशक्तीकरण की मजबूत मिसाल बनकर उभर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel